रामपुर, मार्च 28 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव रतनपुरा में जमीनी विवाद के चलते चचेरे भाइयों ने तहेरे भाई की लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने चाचा समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को रतनपुरा निवासी उवैस खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका अपने चाचा से लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वह गांव में अपने घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसके चचेरे भाइयों और चाचा ने उसे घेर लिया।पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसी तरह जान बचाकर वह मौके से भाग निकला और कोतवाली पहुंचकर पुलिस को घटना की तहरीर देदी।पीड़ित ने आरोपि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.