गोंडा, अप्रैल 15 -- कर्नलगंज (गोंडा) । ग्राम पंचायत गौरासिंहनापुर के टपरी गांव में बुधवार को छप्पर रखने के मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट के बाद दबंगों ने पीड़ित के घर को आग के हवाले कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। टपरी गांव में दो पड़ोसियों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। बुधवार को छप्पर रखने की बात पर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि लाठी-डंडे और धारदार हथियार निकल आए। इस संघर्ष में एक पक्ष से दो लोग लहूलुहान होकर गिर पड़े। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत गंभ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.