जमीनी विवाद में छह माह के भीतर दूसरी बार टावर पर चढ़ा बुजुर्ग
कुशीनगर, मार्च 22 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जमीनी विवाद से परेशान एक बुजुर्ग ने छह माह के भीतर दूसरी बार मोबाइल टावर पर चढ़कर प्रशासन को मुश्किल में डाल दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस व प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए और मौके पर अफसरों की टीम पहुंचकर उसे नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार पटहेरवा थाना क्षेत्र के बलुआ तकिया निवासी हरेंद्र राय का अपने सगे भाइयों के साथ पैतृक संपत्ति में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते वह पहले भी बीते वर्ष अक्टूबर माह में टावर पर चढ़ गए थे। उस समय थाना पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा था और समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन देकर उन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया था।बताया जा रहा है कि पांच माह बीत जाने के बाद भी विवाद का निस्तारण नहीं होने से क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.