मथुरा, मई 14 -- थाना अंतर्गत गांव बठैन खुर्द में जमीन विवाद को लेकर परिवार के दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। जिसमें लाठी-डंडे चले और पथराव के साथ ही फायरिंग हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर दो महिलाओं सहित आधा दर्जन घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया है। इनमें दो के हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मंगलवार रात करीब पौने 11 बजे गांव बठैनखुर्द में परिवार के विष्णु और भगवान सिंह पक्ष में जमीनी बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद को लेकर कहासुनी हो गयी। यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, पथराव व फायरिंग से दहशत देखते ही देखते दोनों ओर से गाली गलौज के साथ लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान पथराव के साथ ही ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। इससे ...