गोरखपुर, फरवरी 25 -- हरपुर बुदहट हिंदुस्तान संवाद। हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के ग्राम भेउसा महुरइया में दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर पर आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। भेउसा महुरइया के रहने वाले रामसेवक चौहान ने तहरीर में बताया कि रास्ते के किनारे मिट्टी हटाने के विवाद को लेकर सोमवार शाम शिव वचन चौहान के बेटे रणविजय व आलोक के साथ उनकी बेटी महिमा व जोखना देवी ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए उन्हे,उनकी माँ और भाभी को लाठी-डंडों से मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के रंजीत चौहान ने आरोप लगाया कि जमीन संबंधी रंजिश को लेकर रमाकांत चौहान और उनके बेटे रामसेवक, राम आशीष, अविनाश ने मिलकर उनकी माता जोखना देवी व बहन महिमा के साथ मारपीट की। आरोप है कि गाली-गलौज करते ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.