गोरखपुर, अप्रैल 17 -- चिलुआताल, संवाददाता। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मजनू चौकी अंतर्गत ग्राम सभा मीरपुर में जमीनी विवाद में पट्टीदारों ने घर में घुसकर दंपति की पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मीरपुर निवासी अली हुसैन ने तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे उनके पट्टीदार अली अहमद, निसार अहमद, महबूब पुत्रगण सकूर तथा रोकइया पुत्री निसार जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित के अनुसार, वह और उनकी पत्नी राबिया बचाव के लिए घर में चले गए, लेकिन आरोपित लाठी-डंडे से लैस होकर घर में घुस आए और दोनों की पिटाई कर दी। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला दर्ज मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर ज...