फिरोजाबाद, दिसम्बर 31 -- जमीन के विवाद में आरोपियों ने खेत पर गई एक महिला के साथ गाली-गलौज व मारपीट की। बेटे के पहुंच जाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। थाना बसई मोहम्मदपुर के तोतलपुर निवासी दाखश्री का खेत नगला चूरा में भी है। शनिवार को शाम पांच बजे नगला चूरा स्थित अपने खेत पर गई थी। खेत में आग जलाकर तापने के बाद जब वह वापस लौट रही थी। इस दौरान नगला शेख निवासी ललित कुमार, पलुआ, तोतलपुर निवासी लालता, पवन कुमार, विमलेश आए तथा उसके साथ खींचतान करने लगे। गाली गलौज देते हुए महिला के साथ में मारपीट भी की। बेटा सनी खेत पर आया तो उसे देख कर आरोपी महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़िता ने डायल 112 पर फोन किया तो मुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। पीड़िता की तहरीर पर थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.