सहारनपुर, दिसम्बर 14 -- सहारनपुर। थाना क्षेत्र के गांव झींवरहेड़ी में रविवार को जमीन के विवाद को लेकर एक ही बिरादरी के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले और ईंट-पत्थर बरसे। इसमें महिलाओं समेत 21 लोग घायल हो गए। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि गांव झींवरहेड़ी पठानपुरा में ग्राम समाज की भूमि और एक निजी जमीन के चिह्नांकन को लेकर दो पक्षों में लंबे समय से विवाद चल रहा था। दो दिन पहले भी दोनों पक्षों में मारपीट हुई थी। एक पक्ष का कहना है कि ग्राम समाज की 15 बिस्वा जमीन में तीन बिस्वा पर मंदिर बना है और शेष भूमि पर ग्रामीण बारातघर बनवाना चाहते हैं, जबकि दूसरा पक्ष उसी जमीन को अपनी निजी संपत्ति बत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.