झांसी, जून 6 -- झांसी (बबीना), संवाददाता बबीना थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव कोटि चमरूया के मोहल्ला बजरंग गढ़ में जमीन को लेकर विवाद हो गया। जिसमें दोनों पक्षों से जमकर लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चले। खूनी संघर्ष में कई गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। वही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।गांव कोटि चमरूआ निवासी राममिलन राजपूत शुक्रवार की देर रात घर पर था। तभी गांव के ही अंगद राजपूत, रमाकांत राजपूत एवं रामसिंह ने एक राय होकर आए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे बचाने परिजन आए तो उन्हें भी पीट दिया। वहीं घटना बाद गांव में दहशत फैल गई। राममिलन के अनुसार इन लोगों ने लाठी-डंडों तथा कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें राममिलन, लीलावती, ब...