खूंटी, मार्च 7 -- खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के तिमड़ा गांव में शुक्रवार रात आठ बजे अज्ञात अपराधियों ने सुकरा महतो और उनके बेटे अर्जुन को गोली मार दी। इस घटना में सुकरा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अर्जुन गंभीर रूप से घायल है। अर्जुन महतो को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। घटना का कारण जमीन का विवाद बताया जा रहा है। मृतक के बड़े बेटे नारायण महतो ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य घर के किराना दुकान में बैठे थे। उसी दौरान हथियार से लैस दो अज्ञात अपराधी दुकान पर पहुंचे और सबसे छोटे भाई अर्जुन महतो पर गोली चला दी। अर्जुन ने बचने की कोशिश की, लेकिन उसके दाहिने बांह में गोली लग गई। फिर अपराधियों ने कुर्सी पर बैठे सुकरा महतो के सीने में गोली मार दी। गोलीबारी के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। इसका फायदा उठ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.