सीवान, जनवरी 20 -- भगवानपुर हाट, एसं। थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। घटना 14 जनवरी को हुई थी। इस मामले में एक पक्ष के मनोज साह की पत्नी प्रभावती देवी के आवेदन पर गुरुवार को एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने धनोज साह, उसकी पत्नी पूनम देवी व पुत्र मंजिस कुमार को आरोपित किया है। वहीं दूसरे पक्ष के धनोज साह की पत्नी पूनम देवी के आवेदन पर शनिवार को थाने में एफआईआर दर्ज किया गया है। इसमें उसने मनोज साह की पत्नी प्रभावती देवी व सनोज साह की पत्नी शोभा देवी को आरोपित किया है। दोनों पक्षों के आवेदन पर एफआईआर दर्ज पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.