जमीनी विवाद को लेकर पंचायत के बाद दो पक्षों में मारपीट 6 घायल
जमुई, मई 17 -- खैरा, निज संवाददाता खैरा-गरही थाना क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीनी विवाद को लेकर पंचायत भवन गढ़ी में पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत समाप्त होने के बाद पंच एवं दोनों पक्ष के लोग विवादित प्लॉट को देखने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पहले से बैठे कुछ लोगों के बीच कहासुनी हो गई, जिसके बाद अचानक लाठी एवं रॉड से एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया।मारपीट की इस घटना में करीब 6 लोग घायल हो गए। एक पक्ष के मोहम्मद बशीरुद्दीन, मोहम्मद बेलाल, मोहम्मद साबिर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई रेफर किया गया। वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद फारूक, पूर्व मुखिया मोहम्मद कलीम अंसारी सहित दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी एवं तनाव का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.