हाथरस, जनवरी 28 -- सासनी। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो सासनी क्षेत्र के गांव बांधनू का बताया जा रहा है। वीडियो में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद रायफल दिखाई दे रही है। जिसका पुलिस ने संज्ञान लिया है। एक पक्ष ने घटना की तहरीर कोतवाली में दी है। सोमवार को गांव बांधनू शिकोहाबाद में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के राहुल शर्मा ने कोतवाली में दी लिखित तहरीर देते हुए बताया है कि वह अपने चाचा से प्रताड़ित होकर हाल में निवास गार्डन छत्तरपुर दिल्ली में अपने परिवार सहित रहकर गुजर बसर कर रहा हैं। जब रविवार कों जब वह अपने गांव आया तो देखा मकान के दरवाज़े का ताला टूटा हुआ था। जिसकी सूचना चौकी प्रभारी कों दी तो उन्होंने गांव आकर मुआयना किया। सोमवार को सुबह करीब दस बजे गांव में अपने घर पर थे तभी ...