मऊ, मार्च 27 -- मऊ, संवाददाता। थाना सरायलखंसी क्षेत्र अंतर्गत काझा खुर्द गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायल हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत काझा खुर्द गांव में दो पक्षों में काफी दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों से लाठी-डण्डे भी चले। दोनों पक्षों से हुई मारपीट के दौरान आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। इसमें एक पक्ष से हरि गोविंद और उनके पुत्र रामनयन की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।मारपीट के मामले को लेकर पुलिस टीम जांच में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.