गोरखपुर, दिसम्बर 13 -- भटहट, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के ग्राम परसौना के केवटहिया टोला में जमीनी विवाद को लेकर शनिवार को दो पक्ष आपस में भीड़ गए। मारपीट में दोनों पक्ष के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों का सीएचसी भटहट पर प्राथमिक उपचार कराया गया। केवटहिया में जमीन के विवाद को लेकर कहासुनी के बाद दो पक्ष आपस में भीड़ गया। मारपीट में एक पक्ष के संगीता देवी व दूसरे पक्ष के गनेश, उर्मिला, ज्योति एवं रवीना को चोटें आयी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों ने पुलिस को सूचना दे दी है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.