मथुरा, दिसम्बर 7 -- थाना जमुनापार अंतर्गत गांव गौसना में शनिवार रात जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हो गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गयी। मारपीट में कई घायल हो गये, इनमें एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मौका मुआयना कर घायलों को उपचार के लिये भेज मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने तहरीर पर चार नामजद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार गांव गौसना परिवार के लोगों में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गयी थी। बताया गया कि परिवार के ही त्रिलोकी और सत्यवीर में पुश्तैनी जमीनी को लेकर शनिवार रात कहा-सुनी के साथ ही गाली-गलौज हो गयी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। दोनों ओर से गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। दोनों पक्ष के लोगों में जमकर लाठी, डंडे चले और पथराव हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा...