सहारनपुर, मई 11 -- देवबंद, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव लालवाला में जमीनी विवाद को लेकर हुए झगड़े के बाद रविवार को गांव में शांतिपूर्ण माहौल के साथ तनावपूर्ण भी बना रहा। एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल व तैनात की गई। पुलिस अधिकारियों ने गांव में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। बता दें कि शनिवार को विवादित भूमि को लेकर गांव लालवाला में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया था। दोनों ओर से पथराव किया गया था, जिसमें कई लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया था। इसके साथ ही घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार दिलाया गया। पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। यह भी पढ़ें- लालवाला जाने से चंद्रशेखर को रोका, आठ घंटे हाऊस अरेस्ट रहे सांसदगांव में सामान्य गतिविधियों का प्रभाव रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.