पलामू, अप्रैल 4 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। शहर के प्राइवेट बस स्टैंड रोड स्थित शताब्दी मार्केट में 2 अप्रैल की रात में कुंड मोहल्ला निवासी 40 वर्षीय समीर उर्फ गुड्डू की हत्याकांड जमीन विवाद के कारण सुपारी देकर कराई गई है। पुलिस ने हत्या कांड में संलप्त पांच आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी फरार है जिसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मेदिनीनगर शहर थाना के पहाड़ी मोहल्ला निवासी इसराइल आजाद उर्फ मिंटू, शहजाद आलम उर्फ विक्की राईन और तारिक शाह उर्फ मुन्ना, इस्लामनगर साईं मोहल्ला निवासी फैज खान, पांकी थाना क्षेत्र के तेतराई निवासी आदर्श कुमार के रूप में हुई है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल, तीन कारतूस, एक खाली कारतूस, एक मोटरसाइकिल एवं 39,400 रुपया बरामद किया गया है।पलामू की एसपी रीष्मा रमे...