कन्नौज, जुलाई 1 -- कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव लालपुर में जमीनी रंजिश को लेकर गालीगलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुसुमखोर चौकी क्षेत्र के गांव लालपुर निवासी मोहनलाल पुत्र गणेश प्रसाद ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुये बताया कि 29 जून की दोपहर वह अपनी पत्नी नेमादेवी, पुत्र विशाल, भाई मनोज व उसकी पत्नी प्रीती के साथ दरबाजे पर बैठा था। तभी परिवार के ही राकेश अपनी पत्नी राजवती, पुत्र प्रदीप, राजीव व पुनीत एवं पुत्री रोशनी, बहू सविता के साथ वहां पहुंच गया और जमीनी रंजिश में गालीगलौज शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- रंजिश में मारपीट, पांच नामजद समेत अन्य पर केस दर्ज बिरोध करने पर इन लोगों ने लाठी डन्डों से हमला बोल दिया। म...