गोरखपुर, मार्च 15 -- चिलुआताल, हिन्दुस्तान संवाद। चिलुआताल थाना क्षेत्र के चकरा गांव में पुराने जमीनी विवाद को लेकर कुछ लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। पीड़ित प्रभाकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने चचेरे भाई दीपक के साथ गांव में आ रहा था। इसी दौरान नंदलाल, राधेश्याम, प्रेमचंद्र, नंद किशोर और सुशील ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.