जमीनी रंजिश में फरसा-कुल्हाड़ी से दो भाइयों पर जानलेवा हमला, लखनऊ रेफर
बलरामपुर, जून 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। बलरामपुर के देहात कोतवाली क्षेत्र के जयनगरा नारायणपुर गांव में पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में दो सगे भाइयों पर फरसा व कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। दोनों घायलों की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश में दबिश देनी शुरू कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच भूमि को लेकर लंबे समय से विवाद चला आ रहा था, जिसे लेकर पहले भी कई बार कहासुनी हो चुकी थी। खूनी वारदात के बाद गांव में भय व तनाव का माहौल है। पीड़िता मीना देवी पत्नी मुन्नालाल की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शाम करीब सात बजे उनके पति मुन्नालाल व देवर संतराम खेत से काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.