मैनपुरी, जनवरी 31 -- किशनी। जमीन के विवाद और सरकारी हैंडपंप से पानी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट हुई, दोनों पक्षों ने थाने जाकर पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने दोनों ही पक्षों की तहरीरों पर 19 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक पक्ष की तहरीर पर 13 लोगों और दूसरे पक्ष के तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मामला थाना क्षेत्र के ग्राम मधुपुरी सोनासी से जुड़ा है। गांव निवासी रीता देवी पत्नी सरनाम शाक्य ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह घर पर गांव के शैलेंद्र पुत्र राजकुमार, ऋषि पुत्र बलराम, रामदत्त पुत्र चुन्नीलाल, सौरभ पुत्र रामदत्त, दशरथ पुत्र प्रभुदयाल, प्रभुदयाल पुत्र चुन्नीलाल, लक्ष्मी पत्नी दशरथ, ज्ञान देवी पत्नी बलराम, संध्या पत्नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.