भदोही, जनवरी 24 -- भदोही, संवाददाता। बदली एवं गलन के बीच माह के चौथे शनिवार को जिले के नौ थानों पर थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 62 लोगों ने अपनी फरियाद सुनाई। जिसमें मात्र सात को ही न्याय मिल सका। बाकियों को हमेशा की तरह आश्वासन की घुट्टी देकर वापस किया गया। जिलाधिकारी शैलेष कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने ज्ञानपुर कोतवाली में जबकि उनके निर्देश पर अफसरों अन्य थानों में फरियाद सुनी। इस दौरान 62 प्रार्थना पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बंधित 56 तथा पुलिस से जुड़े छह ) में पुलिस के सभी एवं राजस्व का एक मामले का त्वरित निस्तारण किया गया। अफसरों ने कहा कि छोटे जिले भदोही में जमीनों के विवाद सबसे ज्यादा आ रहे हैं। राजस्व एवं पुलिस की टीम संग संबंधित गांवों में जाना चाहिए। पैमाइश करने के साथ ही मामलों का मौके पर गुणवत्तापूर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.