जमीनी बंटवारे को लेकर दो भाइयों में हुई जमकर मारपीट, एक घायल
हाथरस, जून 10 -- मुरसान। थाना क्षेत्र के एक गांव में जमीनी बंटवारे को लेकर दो भाइयों में जमकर खूनी संघर्ष हुआ और जमकर मारपीट हुई। मुरसान के गांव कोटा के रहने वाले रामकिशन ने बताया कि उसके परिवार के ही रहने वाले भाई सुंदर सिंह ने जमीनी विवाद को लेकर पहले गाली गलौज करना शुरू कर दिया। जब राम किशन ने गाली-गलौज का विरोध किया तो इसी बात को लेकर सुंदर सिंह आग बबूला हो गए। उन्होंने राम किशन को जमकर लाठी डंडों से मारा पीटा जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।घायल यह भी पढ़ें- पाइप लाइन बिछाने के विरोध में मारपीट, एक घायल, रेफर को उपचार के लिए मुरसान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.