भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जमीन रजिस्ट्री में स्टाप चोरी की जांच को डीएम बुधवार को निकले। इस दौरान शहर के शाहाबाद पहुंचे। उसके बाद दो और स्थानों पर पहुंच कर कागजातों की जांच जिलाधिकारी ने किया। निरीक्षण के दौरान लेख पत्र मौजा शाहाबाद (भदोही), नायरा पेट्रोल पंप (भदोही) तथा मौजा पिपरीस (भदोही) से संबंधित विलेखों की जांच की गई। इनमें से दो विलेखों का मूल्यांकन प्रलेखनुसार सही पाया गया, जिस पर जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त किया। नगर पालिका परिषद भदोही के शाहाबाद क्षेत्र में स्टांप कमी से संबंधित एक प्रकरण का भी जिलाधिकारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर गहन परीक्षण किया गया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि संबंधित लाभार्थी से किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क न लिया जाए तथा प्रकरण का निस्तारण शासन के नियमों के अनुरूप सु...