रिषिकेष, मई 13 -- भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय जिला प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत बुधवार को रायवाला में दूसरे दिन बुधवार को आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में संगठनात्मक सशक्तीकरण और कार्यशैली को लेकर गहन मंथन हुआ। वक्ताओं ने संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, सोशल मीडिया, मीडिया प्रबंधन और वैचारिक स्पष्टता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर को कार्यकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। बुधवार को रायवाला में आयोजित जिला वर्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल छह सत्र हुए। मुख्य वक्ता एवं प्रदेश कार्यालय प्रभारी जगमोहन रावत ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं में व्यावहारिक समझ और जमीनी अनुभव का होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि समाज से सीधा संवाद और लोगों की समस्याओं को समझने की क्षमता ही कार्यकर्ता को प्रभावी बनाती है। यह भी पढ़ें- जनसेवा और ...