रांची, अप्रैल 4 -- राहे, प्रतिनिधि। राहे प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय दोकाद के जमीन दाता चंद्रमोहन महतो ने स्कूल जाने के रास्ते में कंटीलेदार झाड़ी लगाकर आवागमन बाधित कर दिया। शनिवार की सुबह सात बजे बच्चे और शिक्षक स्कूल पहुंचे। रास्ता बंद देख स्कूल के बाहर बच्चे काफी परेशान रहे। प्रधानाध्यापक ने वरीय अधिकारी समेत, सीओ और थाना प्रभारी को सूचित किया। 10 बजे के बाद राहे पुलिस स्कूल पहुंची और कंटीले झाड़ी को हटाया, तब जाकर बच्चे स्कूल पहुंच पाए। प्रधानाध्यापक दृष्टिधन्य महतो ने कहा कि साल भर से अधिक समय से जमीनदाता रास्ता के लिए परेशान कर रहे हैं। जमीनदाता नौकरी की मांग कर रहा हैं। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी रांची, सीओ राहे को ज्ञापन देकर मामले की जानकारी दी गई है। लेकिन वरीय अधिकारी ने कोई पहल नहीं की। स्कूल के लिए रास्ता सशर्त...