बांका, मार्च 14 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बांका थाना क्षेत्र के प्रभावती नगर बसतपुर गांव में गुरुवार देर रात हुई बुजुर्ग दंपति की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया है। 70 वर्षीय कैलाश यादव और उनकी 65 वर्षीय पत्नी समरी देवी की हत्या ने न सिर्फ गांव में दहशत फैला दी है, बल्कि जमीन को लेकर बढ़ते विवाद और लालच की कड़वी सच्चाई को भी सामने ला दिया है। शांत माने जाने वाले इस गांव में इस तरह की वारदात ने लोगों को सहमा दिया है। स्थानीय लोगों के दबी आवाज़ के अनुसार, कैलाश यादव और उनकी पत्नी समरी देवी बेहद साधारण जीवन जीते थे। वे अपने छोटे से मुर्गी फार्म के सहारे गुजर-बसर करते थे और मुर्गी फार्म के बगल में ही एक झोपड़ी में जीवन यापन करते थे। गांव में उनकी छवि एक शांत और मेहनती दंपति के रूप में थी। लेकिन उनके पास मौजूद जमीन ही शायद उनकी जान की द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.