औरैया, जून 13 -- अजीतमल, संवाददाता। जमीन पर कब्जा, नाली विवाद और पानी निकासी की समस्याएं शनिवार को आयोजित थाना दिवस में प्रमुख रूप से छाई रहीं। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस में पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं। कुल छह शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश मामले भूमि एवं राजस्व विवाद से संबंधित रहे। अधिकारियों ने शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। थाना दिवस में तहसीलदार अजीतमल अविनाश वर्मा एवं कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। तहसीलदार ने कहा कि शिकायतों का समयबद्ध एवं निष्पक्ष निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। यह भी पढ़ें- जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान की आस में पहुंचे फरियादी उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नि...