कानपुर, अगस्त 13 -- कानपुर। जामिया महमूदिया अशरफुल उलूम, जामा मस्जिद अशरफ आबाद, जाजमऊ में जमीयत उलमा सेंट्रल ज़ोन उत्तर प्रदेश की कार्यकारिणी, जिला अध्यक्षों व सचिवों और विभागों के संयोजकों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्ला कासिमी ने संगठन की सक्रियता और केंद्र के दिशा-निर्देशों पर सच्चे दिल से अमल करने की सलाह दी। 'सद्भावना मंच' की स्थापना के लिए तय हुआ कि सभी ज़िला तय समय के भीतर कमेटियां बनाकर प्रांतीय कार्यालय को रिपोर्ट भेजेंगे। वक्फ संपत्तियों की सुरक्षा और उम्मीद पोर्टल पर समय पर पंजीकरण के लिए हर ज़िले में सक्रिय लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी। मौलाना इस्लामुल हक असजद कासिमी ने कहा कि संगठनात्मक पद केवल नाम के लिए नहीं बल्कि सेवा की मांग करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...