फिरोजाबाद, दिसम्बर 24 -- फिरोजाबाद, समाजवादी पार्टी कार्यालय पर किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की 123 वीं जयंती मनाई गई। उनके द्वारा किसानों के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे सपा जिलाध्यक्ष शिवराज सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए किसानों के लिए ऐसे कई कार्य किए, जिसके लिए वह किसानों के नेता माने जाते रहे हैं। उनके द्वारा तैयार जमींदारी उन्मूलन विधेयक राज्य के कल्याणकारी सिद्धांत पर आधारित था। एक जुलाई 1952 को यूपी में उनके बदौलत जमींदारी प्रथा का उन्मूलन हुआ और गरीबों को अधिकार मिले। पूर्व विधायक रामवीर सिंह यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह मुख्य रूप से भूमि और कृषि सुधार पहलों के लिए जाने जाते थे। वह बागपत से सांसद थे। अपने प्रधान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.