हाजीपुर, मार्च 15 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड को हाजीपुर जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली जमींदारी घाट गंगा नदी पर बने पीपा पुल मेंटेनेंस के कारण कई घंटे तक जाम रहा। पीपा पुल शनिवार को सुबह चकौशन की तरफ मेंटेनेंस शुरू किया गया। ऊंचा ड्रम को जेसीबी से गड्ढा कर उसे नीचा किया गया। जिसके कारण कई घंटे तक पीपा पुल पर जाम लग रहा। जाम के दौरान सैकड़ों दो पहिया चार पहिया सहित अन्य वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। पीपा पुल पर जाम इतना था कि लोग पुल पर पैदल भी पार नहीं कर पा रहे थे। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह ऊंचा ड्रम को नीचा करने के लिए जेसीबी मशीन से गड्ढा खोदा गया। इस दौरान पीपा पुल के दोनों तरफ छोटी बड़ी गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते पीपा पुल पर भीषण जाम लग गया। पुल के दोनों...