जमा प्रमाणपत्र से 1.80 लाख करोड़ रुपये जुटाए
नई दिल्ली, जुलाई 3 -- मुंबई। बैंकों के जमा प्रमाणपत्र के जरिये धन जुटाने में जून में सालाना आधार पर 38 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसकी वजह बैंकिंग प्रणाली में नकदी की कमी और कर्ज वितरण में मजबूत बढ़ोतरी रही। बैंकों द्वारा अपनी कोष की आवश्यकता को पूरा करने के लिए जमा प्रमाणपत्र एक प्रमुख अल्पकालिक साधन है। मई की तुलना में जून में 61.79 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। बैंकों ने जून में सीडी के माध्यम से 1.80 लाख करोड़ रुपये जुटाए, जबकि मई में यह राशि 1.12 लाख करोड़ रुपये और जून, 2025 में 1.31 लाख करोड़ रुपये थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.