जमा धन को ब्याज सहित वापस दिलाने को प्रदर्शन
हमीरपुर, जून 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। चिट फंड कम्पनियों द्वारा ठगी का शिकार हुए ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने सोमवार को फंसे जमाधन को ब्याज एवं जुर्माना सहित वसूल कर वापस दिलाने को लेकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार के जिलाध्यक्ष बच्चीलाल प्रजापति के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में कहा कि 21 फरवरी 2019 को राष्ट्रपति द्वारा बड्स एक्ट 2019 लागू किया गया था। बड्स एक्ट 2019 में ठग कंपनी सोसायटी बगैरा के संचालकों से ठगी गई रकम के दो से तीन गुणा जुर्माने का प्रावधान है जो 60 दिन में सक्षम एवं सहायक सक्षम अधिकारी को वसूलकर ठगी पीड़ित आवेदकों में बांटना चाहिए। सरकार ने इस कानून की अनुपालना नहीं की जिससे लाखों ठगी पीड़ित अपना जमाधन न मिल पाने के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.