जमा खान ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का पदभार संभाला
पटना, मई 8 -- अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के मंत्री मोहम्मद जमा खान ने शुक्रवार को सचिवालय के मुख्य कार्यालय में पदभार ग्रहण किया। इसके साथ ही विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विभाग अल्पसंख्यक वर्ग के उत्थान, शिक्षा, रोजगार तथा समग्र विकास के लिए और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करेगा। अल्पसंख्यक वर्ग के कल्याण और उनके विकास के लिए विभाग निरंतर सक्रिय है। इस अवसर पर विभाग के निदेशक आमिर अफाक अहमद और अपर सचिव इबरार अहमद खान सहित विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.