मुंगेर, जून 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का प्रतीक हजरत सैयद जमालशाह रहमतुल्लाह अलैह का 379वां सालाना उर्स शुक्रवार को ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित जमालशाह दरगाह में पूरे धार्मिक उत्साह और अकीदत के साथ मनाया गया। उर्स में सुबह से ही दरगाह परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बिहार सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे जायरीनों ने बाबा की मजार पर हाजिरी लगाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, तरक्की और मुल्क में अमन-चैन की दुआ मांगी। उर्स के अवसर पर दरगाह परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। शाम होते ही पूरा परिसर रौशनियों से जगमगा उठा। संध्या में बाबा की मजार का गुस्ल (स्नान) कराया गया, जिसके बाद चादरपोशी की रस्म अदा की गई। यह भी पढ़ें- बाबा झण्डे शाह के उर्स पर निकाला गया गागर-चादर का जुलू...