जमालपुर स्टेशन रोड पर लगा महाजाम, डेढ़ घंटे तक थमी रही शहर की रफ्तार
मुंगेर, जून 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर शहर की यातायात व्यवस्था गुरुवार को पूरी तरह चरमरा गई। स्टेशन रोड पर जुबली वेल चौक से लेकर रेलवे स्टेशन तक करीब डेढ़ घंटे तक महाजाम की स्थिति बनी रही। शाम के व्यस्त समय में लगे इस जाम ने आम लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी। सड़क पर ई-रिक्शा, ऑटो, बाइक, चारपहिया वाहन और ठेला-खोमचे वालों की वजह से यातायात पूरी तरह ठप हो गया। लोग घंटों जाम में फंसे रहे और सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सबसे अधिक परेशानी स्कूल से लौट रहे बच्चों, अस्पताल जाने वाले मरीजों, ट्रेन पकड़ने वाले यात्रियों तथा विभिन्न सरकारी एवं निजी संस्थानों में ड्यूटी करने वाले कर्मियों को हुई। कई स्कूली बच्चे तेज धूप और उमस के बीच वाहन में बैठे-बैठे परेशान दिखे, जबकि कुछ अभिभावक बच्चों को लेकर पैदल निकलने को मजबूर हो गए।
समस्या के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.