मुंगेर, जून 17 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। बुधवार को स्टेशन रोड पर करीब डेढ़ घंटे तक महाजाम की स्थिति बनी रही। जुबलीवेल चौक से लेकर लोको कॉलोनी रोड तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में रेल यात्री, मरीज, कार्यालय कर्मी यहां तक कि पुलिस-प्रशासन के वाहन भी फंसे रहे। कई यात्रियों को समय पर स्टेशन नहीं पहुंच पाने के कारण ट्रेनें छूट जाने की परेशानी झेलनी पड़ी। सबसे अधिक परेशानी विक्रमशिला एक्सप्रेस के यात्रियों को हुई। स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के समीप हालात सबसे अधिक खराब दिखे। लोग किसी तरह जाम से निकलने का प्रयास करते रहे, लेकिन वाहनों की लंबी कतार के कारण आवागमन लगभग ठप हो गया।

जुबलीवेल चौक से स्टेशन रोड तक ऑटो चालकों की मनमानी: स्थानीय लोगों के अनुसार जुबलीवेल चौक से स्टेशन...