मुंगेर, मई 22 -- जमालपुर, इम्तेयाज आलम/ निज प्रतिनिधि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक स्वरूप में विकसित हो रहे जमालपुर रेलवे स्टेशन पर अब यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ-साथ खरीदारी और खानपान की आधुनिक व्यवस्था भी मिलने वाली है। रेलवे प्रशासन ने स्टेशन परिसर में बने दो मंजिला कॉमर्शियल भवन को चालू करने की दिशा में बड़ी पहल शुरू कर दी है। आने वाले दो माह के भीतर स्थानीय व्यवसायियों के साथ बैठक कर दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके बाद करीब 22 दुकानों के लिए निविदा जारी होगी, जिससे जमालपुर स्टेशन एक नए व्यापारिक केंद्र के रूप में उभरकर सामने आएगा。

प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर ने लिया जायजा: पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ कॉमर्शियल मैनेजर (पीसीसीएम) डॉ. उदय शंकर झा ने बुधवार को स्टेशन परिसर का निरीक्षण कि...