मुंगेर, अप्रैल 28 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मालदा मंडल में चल रहे माहव्यापी स्वच्छता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को जमालपुर व भागलपुर रेलवे स्टेशनों पर मंडल के डीआरएम रेल प्रबंधक मनीष कुमार गुप्ता और वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता प्रदीप दास के सामूहिक निर्देश पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जमालपुर स्टेशन के सीएचआई पंकज कुमार की अगुवाई में एक दर्जन सफाईकर्मियों ने एप्रोच एरिया सहित स्टेशन परिसर, प्रवेश द्वार एवं आसपास के क्षेत्रों की गहन सफाई की। रेलवे कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए ट्रैक और प्लेटफार्म के किनारे जमा कचरा, प्लास्टिक अपशिष्ट और अन्य अवांछित सामग्री को भी हटाया। वहीं ट्रेन संख्या 20508 सैरांग राजधानी एक्सप्रेस में ऑन बोर्ड जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षकों एवं रेलवे अधिकारियों ने पैंट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.