जमालपुर स्टेशन पर विक्रमशिला एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए उमड़ी यात्रियों की भीड़
मुंगेर, मई 31 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बकरीद पर्व की छुट्टियां समाप्त होते ही परदेसियों को काम पर लौटने की जद्दोजहद शुरू हो गई है। रविवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और अन्य महानगरों की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों का ऐसा दबाव देखने को मिला कि आरक्षित कोच भी सामान्य डिब्बों की तरह नजर आने लगे। सीट पाने को लेकर यात्रियों के बीच मारामारी की स्थिति बनी रही। बकरीद के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने घर आए हुए थे। पर्व समाप्त होने के बाद अब रोजगार और व्यवसाय के सिलसिले में वापस लौटने वालों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर दिखाई दी। विक्रमशिला एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, फरक्का एक्सप्रेस, सुपर एक्सप्रेस, एलटीटी मुंबई एक्सप्रेस तथा विभिन्न समर स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। स्थिति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.