जमालपुर स्टेशन पर लावारिस हालत में मिली 144 बोतल विदेशी शराब, सीआईबी-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई
मुंगेर, जून 25 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि।रेलवे स्टेशन परिसर में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को जमालपुर रेलवे स्टेशन पर सीआईबी स्पेशल टीम एवं रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने संयुक्त रूप से सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद होने से हड़कंप मच गया। हालांकि मौके से किसी तस्कर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी, लेकिन बरामद शराब को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस बावत आरपीएफ इंस्पेक्टर सुजीत कुमार यादव ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के माध्यम से अवैध शराब तस्करी की सूचना पर नियमित रूप से विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीआईबी एवं आरपीएफ की संयुक्त टीम द्वारा स्टेशन परिसर की गहन तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर किऊल छोर स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.