मुंगेर, मार्च 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल अंतर्गत जमालपुर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाएं इन दिनों चरमराई हुई हैं। सबसे बड़ी समस्या प्रथम श्रेणी महिला वेटिंग हॉल के बंद होने से सामने आई है, जहां ठेकेदार द्वारा ताला जड़ दिए जाने से महिला यात्रियों को भारी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। सूत्रों ने बताया कि स्टेशन पर करीब आठ माह पूर्व प्रथम श्रेणी के पुरुष और महिला वेटिंग हॉल को वातानुकूलित कर निजी ठेके पर दिया गया था। ठेकेदार द्वारा यहां चाय-कॉफी, बिस्कुट सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं और यात्रियों से प्रति घंटे शुल्क भी लिया जा रहा था। लेकिन बीते एक सप्ताह से महिला वेटिंग हॉल बंद है, जिससे यात्रियों में नाराजगी बढ़ गई है। मालदा मंडल प्रशासन ने हॉल बंद रखने पर ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया और इसे खोलने ...