मुंगेर, अप्रैल 15 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। बिहार में लागू शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। खासकर रेल मार्ग तस्करों के लिए सबसे सुरक्षित माध्यम बनता जा रहा है। पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों के जरिए शराब की खेप लाकर तस्कर मौका देखकर उतर जाते हैं और उसे बाजार में खपा देते हैं। जमालपुर रेलवे स्टेशन भी इन दिनों तस्करों के लिए एक अहम ठिकाना बन गया है। मंगलवार को एक बड़ी कार्रवाई में लखीसराय जिले के पीरी बाजार थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर तस्कर का पीछा करते हुए जमालपुर स्टेशन तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़ें- शेखपुर ढाब बना शराब माफियाओं का सुरक्षित अड्डा हैरानी की बात यह रही कि यह कार्रवाई जीआरपी के बजाय दूसरे जिले की पुलिस ने की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान संदीपन कुमार उर्फ रूदल यादव के रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.