जमालपुर स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान हंगामा, यात्री और टीटीई के बीच हुई नोकझोंक
मुंगेर, मई 30 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे मालदा मंडल के अधीन जमालपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह करीब 8 बजे टिकट जांच के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्लेटफॉर्म संख्या एक के निकास द्वार पर टिकट जांच के दौरान एक यात्री और महिला टीटीई के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
महिला टीटीई के आरोप घटना को लेकर महिला टीटीई ने अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। सूत्रों ने बताया कि महिला टीटीई प्लेटफॉर्म संख्या एक पर उतरने वाले यात्रियों के टिकट की जांच कर रही थीं। इसी दौरान एक यात्री से टिकट दिखाने और उसे जमा करने को लेकर बहस शुरू हो गई। महिला टीटीई ने बताया कि, यात्री भागलपुर से जमालपुर तक का टिकट लेकर यात्रा कर रहा था, लेकिन वह उसी टिकट पर आगे गया जाने की बात कह रहा था और टिकट जमा करने से इंकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.