मुंगेर, अप्रैल 11 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों यात्रियों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। प्लेटफार्म संख्या एक, दो और तीन पर जहां हर दिन हजारों यात्री ट्रेनों का इंतजार करते हैं, वहीं उनके सिर के ऊपर पुराना फुट ओवरब्रिज (एफओबी) का जर्जर शेड का छज्जा व लोहो का रॉड मौत बनकर झूल रहा है। हालात इतने खतरनाक हो चुके हैं कि शेड का छज्जा टुकड़ों में टूटकर नीचे गिरने लगा है, जबकि कई हिस्से हवा में लटक रहे हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लोहे के जंग खाए रॉड भी अब नीचे की ओर झूलने लगे हैं। नीचे से गुजर रही ट्रेनों के ऊपर 25 हजार हाई वोल्टेज तारें हैं और उसी के नीचे यात्री खड़े होकर ट्रेन का इंतजार करते हैं। ऐसे में यदि कोई बड़ा टुकड़ा या लोहे का रॉड गिरता है तो बड़ा हादसा तय माना जा रहा है। इसके अलावा एफओबी की सीमेंटेड सीढ़ियां भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.