जमालपुर स्टेशन के प्रवेश-निकास द्वार बने वाहन स्टैंड, जाम से रोज हलकान हो रहे रेलयात्री
मुंगेर, मई 13 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। लौहनगरी जमालपुर की सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण सड़क मानी जाने वाली स्टेशन रोड इन दिनों भीषण जाम और अव्यवस्थित यातायात की समस्या से जूझ रही है। हालात ऐसे हो गए हैं कि रेलवे स्टेशन का प्रवेश और निकास द्वार अब धीरे-धीरे अवैध वाहन स्टैंड में तब्दील होता जा रहा है। स्टेशन के दोनों गेटों पर ऑटो, टोटो और निजी वाहनों की लंबी कतार लगने से रेलयात्रियों, स्कूली बच्चों, मरीजों और आम राहगीरों को रोज भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति सुबह, दोपहर, शाम और रात्रि में और भी भयावह हो जाती है। खासकर इंटरसिटी एक्सप्रेस और विक्रमशिला एक्सप्रेस के आगमन एवं प्रस्थान के समय स्टेशन रोड पूरी तरह जाम में तब्दील हो जाता है। ट्रेन आने से पहले ही वाहन चालक स्टेशन गेट के बाहर कब्जा जमा लेते हैं। दक्षिणी गेट पर धरहरा, क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.