मुंगेर, अगस्त 19 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय परिसर से रेलकर्मी की बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़ित ने जमालपुर रेल थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित मुंगेर जिला के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी परमानंद पासवान के पुत्र अजीत कुमार गहलौत है। अजीत कुमार ने बताया कि वह जमालपुर स्टेशन स्थित पार्सल कार्यालय में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी बाइक कार्यालय परिसर में खड़ी की थी। रात करीब दो बजे ट्रेन संख्या 13031 की अनलोडिंग के लिए कार्यालय से गए थे। काम पूरा कर लौटने पर परिसर में खड़ी बाइक गायब मिली। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने रेल थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और अज्ञात चोर के खिला...