मुंगेर, अप्रैल 26 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। मॉडल स्टेशन जमालपुर के प्लेटफार्म संख्या दो पर शनिवार दोपहर उस समय अफरातफरी का माहौल बन गया, जब एक महिला यात्री के लिफ्ट में फंसने की खबर तेजी से फैल गई। घटना उस समय की है जब भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस प्लेटफार्म से किऊल की ओर रवाना हो रही थी। इसी दौरान अचानक यह सूचना फैली कि प्लेटफार्म संख्या दो-तीन के बीच स्थित लिफ्ट में एक महिला फंस गई है। सूचना मिलते ही स्टेशन प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे के विद्युत एवं इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और लिफ्ट को खोलने के प्रयास में जुट गए। यह भी पढ़ें- जमालपुर स्टेशन की लिफ्ट में महिला के फंसने की खबर निकली अफवाह इस दौरान प्लेटफार्म पर मौजूद यात्रियों के बीच भी अफरातफरी का माहौल बना रहा। करीब 30 मिनट की मशक्कत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.