मुंगेर, अगस्त 12 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जमालपुर रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान महिला पॉइंट्समैन संजू ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करते हुए एक महिला यात्री का खोया हुआ पर्स सुरक्षित वापस कर दिया है। पर्स में सोने के आभूषण, नकदी सहित अन्य जरूरी सामान मौजूद था। सामान सुरक्षित मिलने के बाद महिला यात्री ने रेलवेकर्मी के प्रति आभार जताया। इस बावत स्टेशन अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार की दोपहर में मुंगेर जिला के चुरंबा निवासी मो. इजहार की पत्नी सानिया परवीन जमालपुर स्टेशन से भागलपुर जाने के लिए ट्रेन संख्या 53408 जमालपुर रमापुरहॉट पैसेंजर पकड़ने पहुंची थी। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर पानी पीने के दौरान उनका पर्स वहीं छूट गया। ड्यूटी पर तैनात महिला पॉइंट्समैन संजू की नजर पर्स पर पड़ी। उन्होंने पर्स को उठाकर स्टेशन मास्टर केबिन...